मानव और बाल तस्करी पर कार्यशाला आयोजित
अल्मोड़ा। स्पर्धा चाइल्ड हेल्पलाइन सब सेंटर सल्ट अल्मोड़ा की ओर से एसएसबी मुख्यालय एनटीडी में मानव और बाल तस्करी पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता चाइल्ड हेल्पलाइन के निदेशक दीप चंद्र बिष्ट ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल कल्याण समिति, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट आदि की जानकारियां दीं। इस मौके पर संस्था के चंदन, अनुज, रघु चंद्र आदि मौजूद रहे।
