एकदिवसीय लघु पुस्तक मेले का आयोजन किया 

पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र विभाग व आरंभ स्टडी सर्किल की ओर से एकदिवसीय लघु पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। बुधवार को लघु पुस्तक मेले का शुभारंभ डॉ.सोनी टम्टा,प्रो.हेम पांडे,डॉ.डीके उपाध्याय ने रिबन काटकर किया। लघु पुस्तक मेले में इतिहास, समाज, संस्कृति, केंद्रित पुस्तकें, बाल साहित्य, कहानी, कविता, उपन्यास, इतिहास, राजनीति, यात्रा वृतान्त, शिक्षा सहित अन्य पुस्तकें आर्कषण का केंद्र रही। प्रभारी प्राचार्य प्रो.पुष्कर सिंह बिष्ट ने पुस्तक मेले की सराहना की। इस दौरान शीतल, एकता, अभिषेक, विद्या, विकास, गोविंद, मोहित, मुकेश, अमित, शीतल महर सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *