बच्चों के साथ मनाया अन्नपूर्णा दिवस

रुड़की।  रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के सदस्यों ने वात्सल्य वाटिका में बच्चों के लिए भोजन एवं मिठाई आदि की व्यवस्था की तथा बच्चों के साथ रात्रि भोज का आनंद लेते हुए अन्नपूर्णा दिवस मनाया। क्लब अध्यक्ष डॉ. एलपी सिंह ने सभी का स्वागत किया। बच्चों को आगे बढ़ने और खूब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर वात्सलय वाटिका के कार्यकर्ताओं को सुचारू तरीके से कार्य करने के लिए सराहा। क्लब सचिव आदर्श कपानिया ने बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए जीवन के प्रति हमेशा सकारत्मक सोच रखने की शिक्षा भी दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष पीयूष गर्ग, वैभव सिंह, अचल मित्तल, प्रीति अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सोमेन कर्मरकार, संगीता सिंह, अनिल चड्डा, डा. शुचि सिंह, मोनिका कपानिया, वंदना मित्तल, पायल अग्रवाल, गरिमा चड्ढा, दीप्ति कर्मरकार, वर्णित अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *