स्कूल पढ़ने गई छात्रा लापता, मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर। रविंद्र जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा लापता हो गयी। पीड़ित परिवार ने खोजबीन के बाद पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। रविंद्र नगर की रहने वाली प्रिया देवी ने बताया कि आठ सितंबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी पुत्री 16 वर्षीय पुत्री रविंद्र जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने के लिए गयी थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र ऋषि कुमार भी पढ़ता है। उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब उसका पुत्र ऋषि कुमार अपनी बहन के स्कूल गया तो वह कक्षा में नहीं थी। इस दौरान जब टीचर से जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं आई। उसके बाद उसका पुत्र घर आ गया और घर पर भी उसकी पुत्री नहीं पहुंची। उसने संभावित जगहों पर अपनी बेटी की तलाश भी की, लेकिन कहीं नहीं मिली। उसने पुलिस को इसके लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *