एसडीएम व एआरटीओ ने चलाया अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान

काशीपुर

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने परिवहन विभाग के साथ टीम बनाकर अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जहां टीम ने पांच वाहनों को सीज कर सात वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान किया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एआरटीओ अशित कुमार झा के साथ संयुक्त टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अलीगंज रोड पर अवैध खनन चार डंपर सीज कर दिये। वहीं सात वाहनों के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गये जिनका परिवहन विभाग ने एमवी एक्ट के तहत चालान कर दिया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया गया था। नियमानुसार चलने वाले वाहनों को इस अभियान से कोई दिक्कत नहीं आयेगी। अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *