वन विभाग के लिए चुनौती बन रहे आवादी के पास मौजूद गुलदार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर एक से ज्यादा गुलदार सक्रिय हैं। यह सभीगुलताद वन विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। दरअसल, इन दिनों जिले के नगर समेत ग्रामीण इलाकों में आये दिन गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। रिहायसी इलाकों में भी गुलदार की धमक से हर कोई भयभीत है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुलदार ने दहशत फैलाई है। हालांकि गुलदार के बढ़ते हमलों और आबादी क्षेत्र में धमक के बीच इस साल राहत भरा रहा है। अब तक गुलदार के हमले में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *