जखोली के प्रियांशु रावत ने की एनडीए परीक्षा पास
रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के ग्राम थाती बड़मा निवासी प्रियांशु रावत ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण कर माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांशु की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई है। विलक्षण प्रतिभा के धनी प्रियांशु वर्ष 2019 में राष्ट्रीय फुटबाल टीम के गोलकीपर रहे व वर्ष 2020 की गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी कमांडर रह चुके है। विदित हो कि प्रियांशु के पिता राइंका चौकी,टिहरी गढ़वाल में एलटी शिक्षक व माता मंगला रावत एक गृहणी हैं। प्रियांशु रावत के एनडीए में चयन होने पर मनोज रौथाण,डा.रणवीर रौथाण ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
