गुलाबराय मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू

रुद्रप्रयाग। बुधवार से जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए मैदान में अभ्यर्थियों के अलावा अन्य की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। पहले दिन युवाओं में भर्ती को लेकर जबर्दस्त उत्साह दिखा। तेज गर्मी के बाद भी युवाओं ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि गुलाबराय मैदान में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद में पुलिस भर्ती के लिए कुल 7470 अभ्यर्थी पंजीकृत है। जिसमें 4844 पुरूष एवं 2626 महिला अभ्यर्थी शामिल है। इधर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पीएन मीणा भी भर्ती प्रक्रिया में रुद्रप्रयाग पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *