जल संस्थान ने शुरू किया दो जगह नए बोर वेल का काम

रुद्रपुर। पानी की किल्लत दूर करने के लिए जल संस्थान ने दो नए बोरवेल का काम शुरू कर दिया है। काफी समय से शुद्ध पेयजल की दिक्कत कालोनीवासियों को रही थी। जिसको देखते हुए आदर्श कॉलोनी और फायर स्टेशन के पास दो नए बोर वेल लगाए जा रहे हैं। इससे आसपास के कई इलाकों को पानी मिलेगा। जल संस्थान की ओर से पूर्व में लगाए गए बोर वेल 14 अप्रैल को सूख चुके थे और खराब भी हो चुके थे। जिससे पानी की काफी दिक्कत लोगों को सता रही थी। इसके साथ ही वॉटर लेवल भी 80 फुट नीचे चले जाने से कॉलोनियों को पानी की दिक्कत होने लगी थी। घरों में भी पानी की सप्लाई नहीं आ रही थी। इसके चलते कई कॉलोनियों में टैंकर की व्यवस्था की गई थी। इस कमी को देखते हुए जल संस्थान की टीम ने दो नए बोर वेल लगाने का काम किया है। इससे आसपास की जैन कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और यहां से कई इलाकों में पानी की सप्लाई सही हो जाएगी। जल संस्थान के जेई मो. आसिम ने बताया कि सुबह छह से नौ बजे तक और शाम को साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन इतना पानी मोहल्ले के लोगों को नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में अब दोबारा नई बोर कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *