तहसील दिवस पर गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारी देंगे स्पष्टीकरण

रुद्रपुर। गदरपुर तहसील दिवस में करीब 20 समस्याएं दर्ज की गई। वहीं कई अधिकारी और कर्मचारी तहसील दिवस से गैरहाजिर रहे। इस पर तहसीलदार ने गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारी से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए हैं। मंगलवार को तहसील में तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में करीब 20 समस्याएं सामने आईं। जिसमें 4 वृ़द्धा पेंशन व 16 विधवा आदि समस्याएं दर्ज की गईं। तहसीलदार ने कहा कि जो कर्मचारी व अधिकारी मौजूद नहीं हैं उन्हें न आने का स्पष्टीकरण देना होगा। यहां शफीकन खान, प्रताप सिंह, राजकुमार, बीडीओ शेखर जोशी, प्रकाश गुप्ता, अधिशासी अधिकारी प्रवीन कुमार सक्सेना, हरीश कांडपाल, मंडी सचिव कैलाश चन्द्र, विद्युत विभाग के फरमान अली आदि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *