परशुराम जन्मोत्सव के तीसरे चरण में संत परिचय स्मारिका का विमोचन

देहरादून। श्री परशुराम मंदिर प्रकाश नगर में इस साल का भगवान परशुराम जन्मोत्सव तीसरे चरण में महंत कृष्णा गिरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर संत परिचय स्मारिका का विमोचन किया गया।
मेयर सुनील उनियाल गामा, कैंट विधायक सविता कपूर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अनिल नंदा आदि ने परशुराम जी के सम्बंध में अपने विचार रखे। आचार्य पवन कुमार शर्मा ने पारंपरिक रूप से सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्मारिका संपादक ओमप्रकाश वशिष्ठ ने वार्षिक स्मारिका की विषय वस्तु रखी। श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के छात्रों को वार्षिक परीक्षा के आधार पर पुरुस्कार वितरित किए। धन्यवाद प्रस्ताव आचार्य भरत राम तिवारी ने पारित किया। समष्टि भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *