कुमाऊं वैश्य महासभा ने शिविर लगाकर बांटा शर्बत

काशीपुर। सोमवार को कुमाऊं वैश्य महासभा के तत्वावधान में बाजपुर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए महासभा पदाधिकारियों ने शिविर लगाकर शर्बत वितरण किया। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने बताया कि संस्था कई वर्षों से निरंतर शर्बत वितरण का कार्यक्रम आयोजित करती चली आ रही है। साथ ही उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले अतिथियों का आभार जताया। यहां पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता, शेष कुमार सितारा, शंभूनाथ अग्रवाल, केसी बंसल, जेपी अग्रवाल, सचिव एमपी गुप्ता, कौशलेश कुमार गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, अशोक पैगिया, श्रीपाल जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *