उत्‍तराखंड: भागीरथी नदी में टापू पर फंसे 7 मजदूर, 3 को बाहर निकाला गया; रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

उत्‍तरकाशी। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर मनेरी डैम के पास भागीरथी नदी पर बीती आधी रात 12 बजे 7 स्थानीय म जदूर टापू में फंस गए। बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने बढ़ने के कारण वैकल्पिक मार्ग बह गया, जिससे मजदूर टापू की दूसरी ओर फंस गए। देर रात करीब 12:00 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को टापू से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। शेष लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।
एसडीआरएफ पोस्ट उजेली के मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम बीती रात सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची। मनेरी डैम में भागीरथी नदी पर टापू में फंसे मजदूरों ने बताया कि वह मनेरी में मजदूरी करते हैं और यहीं डैम के पास रहते हैं।
एसडीआरएफ की टीम ने रोप की सहायता से रिवर क्रॉसिंग पुल बनाकर अब तक 3 लोगों को टापू से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है। शेष बचे लोगों को एक-एक करके टापू से बाहर निकाला जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन भागीरथी नदी पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *