जसपुर में किसान और राइस मिलर्स की बैठक आज
काशीपुर। मंडी समिति अध्यक्ष ने किसान और राइस मिलर्स के कई मुद्दों को लेकर मंगलवार को बैठक बुलाई है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह एवं मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि किसान एवं मिलर्स के बीच कई मामलों को लेकर वार्ता होनी है। मंडी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने किसान एवं मिलर्स से 11 बजे मंडी समिति सभागार में पहुंचने की अपील की।
