स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन बढ़ाए – गणेश जोशी

-कोविड संक्रमितों हेतु अस्पतालों में होगी उपनल द्वारा विशेषज्ञों की तैनाती

देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्वास्थ्य सेवाओं में मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपनल के जरिए विशेषज्ञों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। उपनल के प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर पीपीएस पाहवा ने शनिवार को मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। बताया कि दून मेडिकल कॉलेज के अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार से 489 कर्मचारियों की मांग की गई है। उपनल की ओर से 160 पदों पर तैनाती दे दी गई है। सोमवार तक बाकी 329 पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी। मंत्री ने उपनल प्रबंध निदेशक से कहा कि कोविड को देखते हुए जिलों से आ रही कर्मचारियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड नियंत्रण के लिए कर्मचारियों की तैनाती प्राथमिकता के साथ पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि उपनल विशेषज्ञों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करे, ताकि मांग होने पर उन्हें तैनाती दी जा सके। कोविड से जुड़े अस्पतालों में स्टॉफ की कमी की वजह उपनल से लगातार कर्मचारियों की मांग अलग-अलग जिलों से इस वक्त आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *