जिलों को प्रतिदिन देना होगा रेमडेसिवर इंजेक्शन का ब्यौरा

देहरादून

रेमडेसिवर इंजेक्शन की आपूर्ति, खरीद, बिक्री और उपलब्ध स्टॉक का ब्यौरा जिलों को हर दिन शासन को देना होगा। रेमडेसिवर इंजेक्शन वितरण एवं प्रबंधन के नोडल अधिकारी डा. आर. राजेश कुमार ने राज्य के सभी सीएमओ को आदेश दिए हैं कि वह इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए ब्यौरा हर दिन उपलब्ध करवाएं। जिसमें जिले के सभी सरकारी, निजी अस्पतालों, मेडिकल डिस्ट्रीब्यूटर और मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्धारित प्रारुप में इसकी जानकारी देनी है। जो अस्पताल या डिस्ट्रीब्यूटर यह सूचना उपलब्ध नहीं कराते हैं, भविष्य में उनकी मांग पर आपूर्ति नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *