जनता की शिकायतों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए


रुद्रप्रयाग

 विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में 19 शिकायतें दर्ज की गई। उसमें से आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में आयोजित जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जन समस्याएं सुनी। इस मौके पर बांसी भरदार मोटरमार्ग संघर्ष समिति ने सड़क निर्माण में हो रही देरी की शिकायत दर्ज की। प्रधान ग्राम पंचायत कुरछोला मनीष पंवार ने सड़क निर्माण होने के लंबे समय बाद भी मुआवजा वितरित न करने, प्राथमिक विद्यालय में एक अतिरिक्त शिक्षक की तैनाती और जखनोली बैंक से कुरछोला मोटर मार्ग पर मरम्मत करने की शिकायत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *