मैती मिलन परिवार ने छात्रों-अभिभावकों-शिक्षकों को दिया सम्मान


नई टिहरी

 स्थानीय लोक संस्कृति, त्योहारों व परंपराओं के संरक्षण को लेकर अग्रसर मैती मिलन परिवार ने भागीरथी विद्या सरोवर के मेधावी छात्रों-अभिभावकों व उत्कृष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने का काम किया। स्थानीय प्रमुख लोगों मैती मिलन परिवार के कार्यक्रमों को शहर को ऊर्जा देने वाला बताया। इस मौके पर मैती मिलन परिवार के कार्यक्रम संयोजक अनुसूया नौटियाल व सीमा नौटियाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि टिहरी में समरसता लाने के लिए टिहरी के प्रमुख स्कूलों के उत्कृष्ठ छात्रों व शिक्षकों के सम्मान के साथ ही स्थानीय परंपराओं व संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों का समय-समय पर किया जाना जरूरी है। जिसे लेकर लगातार टिहरी में काम किया जा रहा है। बौराड़ी में एक निजी होटल में आयोजित छात्र-अभिभावक व शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन किया गया। जिसमें मैती मिलन परिवार ने सम्मान प्रदान करने की चौथी श्रृंखला में एक-एक कर 300 मेधावी छात्रों, 200 अभिभावकों व 40 उत्कृष्ठ शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *