प्रान्तीय रक्षक दल पदाधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात
देहरादून। प्रान्तीय रक्षक दल हित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मंद्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पीआरडी जवानों की मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रमोद मंद्रवाल ने बताया कि सीएम से उन बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें सीएम के द्वारा पूर्व में की गयी घोषणा व नियमित रोजगार, साल भर में तीन सौ दिन का रोजगार, दो लाख रुपए दुर्घटना बीमा, पूर्व मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा की गई घोषणाएं जैसे ईएल, सीएल, पीएफ व अवकाश सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। सीएम ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया और जल्दी ही इन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाया। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष गम्भीर रावत, प्रदेश सलाहकार कमला रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनीता क्षेत्री, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
