संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

रुड़की। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही युवक पर महिला को परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय विधवा महिला की सोमवार देर शाम मौत हो गई। सूचना पर ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला के ससुराल पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। बताया गया है कि महिला के पति की करीब दो साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। गांव के एक युवक का घर पर आना जाना था। जो महिा को लगातार परेशान कर रहा था। महिला ने इस संबंध में ससुरालियों से भी शिकायत की थी। शिकायत पर परिजनों ने युवक को घर आने से मना कर दिया था। आरोप है कि युवक ने घर आना तो बंद कर दिया था। लेकिन वह महिला को लगातार परेशान करता आ रहा था। ससुराल पक्ष का आरोप है कि महिला ने युवक से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। एसएसआई रफत अली ने तहरीर पर जांच की जा रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही लग पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *