कंगना रनौत को नहीं मिल रहा आर्किटेक्ट!
कंगना रनौत ने बीते दिन अपने टूटे हुए ऑफिस की तस्वीरें शेयर कर सबको चैंका दिया था। वहीं अब उन्होंने यह दावा किया है कि कोई भी आर्किटेक्ट उनके धवस्त किए गए बांद्रा स्थित ऑफिस को फिर से बनाने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि उन्हें बृहन्मुंबई नगर निगम से डर लगता है। कंगना के कार्यालय को कथित तौर पर अवैध निर्माण के कारण लेकर बीएमसी द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई थी। कंगना रनौत ने ट्वीट के जरिए आरोप लगाया है कि इस घटना के छह महीने बाद भी वह अपने कार्यालय को ठीक कराने का काम नहीं करा पा रही हैं। कंगना ने एक ट्वीट में कहा, मैंने बीएमसी के खिलाफ केस जीत लिया है। अब मुझे एक वास्तुकार के माध्यम से मुआवजे के लिए एक फाइल पेश करने की जरूरत है, लेकिन कोई भी वास्तुकार मेरे मामले को लेने के लिए तैयार नहीं है, वे कहते हैं कि उन्हें बीएमसी से धमकी मिल रही है कि उनका लाइसेंस रद्द हो जाएगा। अवैध विध्वंस को छह महीने बीत चुके हैं।
कंगना रनौत ने आगे कहा, कोर्ट ने बीएमसी मूल्यांकनकर्ता को साइट का दौरा करने के लिए कहा था, लेकिन वह कई महीनों के बाद भी हमारी कॉल रिसीव नहीं करते हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह दौरा किया, लेकिन उसके बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं है। यह उन सभी के लिए है, जो पूछ रहे हैं कि मैं अपना घर क्यों ठीक नहीं करती।
