फिल्म जर्सी मेरे दिल के बहुत करीब है: मृणाल ठाकुर

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर जल्द ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म जर्सी में नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान बातचीत करते हुए मृणाल ने बताया कि उनकी यह अपकमिंग फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। जर्सी का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे बहुत ही बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के बारे में बात करते हुए मृणाल ने कहा, हमारी फिल्म जर्सी बहुत पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन यह अब सिनेमाघरों में आ रहीं हैं, तो मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार फिल्म रिलीज हो रहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा, जर्सी मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं चाहती थी कि ये फिल्म थिएटर में आएं ताकि आप लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस फिल्म का आनंद ले सकें।
हमारी ये फिल्म इमोशन से भरपूर है, और हम सभी के लिए बहुत ही स्पेशल है। हमारी टीम ने बहुत मेहनत की है और इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूँ। मैं आपलोग के फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर पा रहीं हूं।
बता दे कि शाहिद और मृणाल की ये अपकमिंग फिल्म तेलुगु की सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है जबकि अल्लू अरविंद और अमन गिल द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *