जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है : मौसम विभाग
श्रीनगर ,
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में साफ आसमान के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 8.4, पहलगाम में 1.7 और गुलमर्ग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास कस्बे में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, लेह में 1.4 और कारगिल में 1.0 दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 17.9, कटरा में 19.8, बटोटे में 13.7, बनिहाल में 11.6 और भद्रवाह में 9.7 दर्ज किया गया।
