तीर्थयात्री हमला मामले में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में पुलिस टीम भेजी

रायचूर ,

कर्नाटक पुलिस ने आज आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थिति की जांच के लिए एक टीम भेजी है, जहां तीर्थयात्रियों के बीच हिंसक झड़प हुई। पुलिस के अनुसार, कर्नाटक राज्य सरकार ने 14 पुलिसकर्मियों, 2 पीएसआई, 2 एएसआई, 10 कांस्टेबलों की टीम भेजने का फैसला लिया है।
रविवार को टीम कर्नाटक लौटने के बाद 30 मार्च को हुई हिंसा और हमले पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। श्रीशैलम में एक तीर्थयात्री और एक स्थानीय दुकान के मालिक के बीच झड़प के रूप में शुरू हुई हिंसा में कर्नाटक के कम से कम दो व्यक्ति घायल हो गए।
सिर में गंभीर चोट लगने के बाद बागलकोट जिले के जनमट्टी गांव की रहने वाली श्रीशैला वरीमठ को इलाज के लिए बेंगलुरु भेज दिया गया है। दूसरे घायल व्यक्ति गोपाल को एक एम्बुलेंस से कर्नाटक में उसके गांव भेजा गया।
उगादी उत्सव के दौरान कर्नाटक के लाखों तीर्थयात्री श्रीशैलम आते हैं। वे शनिवार को लगने वाले धार्मिक मेले के बाद घर लौटेंगे।
तीर्थयात्रियों के अनुसार, श्रीशैलम के मुख्य मार्ग पर मंदिर के अधिकारियों ने स्थापित पेयजल आउटलेट 30 मार्च को बंद कर दिए गए थे, जिससे पानी की किल्लत हो गई थी।
राज्य के तीर्थयात्रियों के प्रतिनिधिमंडल ने कुरनूल के जिला आयुक्त कोटेश्वर राव से मुलाकात कर इस मामले में उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है।
डीसी ने हरसंभव सहयोग व समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *