पैरा एथलेटिक्स में सुंदर ने कांस्य पदक झटका
अल्मोड़ा। भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में आयोजित 1500 मीटर पैरा एथलेटिक्स दौड़ में लमगड़ा निवासी सुंदर बोरा ने कांस्य पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। सुंदर लंबे समय से खेलों से जुड़े है, उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते है। सुंदर के कांस्य पदक जीतने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, कोच हीरा कनवाल, हरीश कनवाल, मनोज कनवाल, कृष्ण कुमार, हरीश गोस्वामी, वैभव पांडे, राहुल अधिकारी, राजेंद्र जोशी, बलवंत दानू, प्रदीप जोशी, पंकज टम्टा, गोकुल शाही, भुवन पांडे, अंकित कनवाल, सुंदर सिंह, यशंवत पवार, प्रेम सिंह रावत समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
