आगामी 7 अप्रैल से रोजगार मेले का आयोजन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में क्षेत्रीय सेवायोजन की ओर से अल्मोड़ा जिले के विभिन्न विकासखंडों में आगामी 7 अप्रैल से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एसआईएस इण्डिया लिमिटेड देहरादून द्वारा सुरक्षा जवानों व सुपरवाईजरों की भर्ती की जा रही है, जो विकासखंड स्तर पर कैंप लगाकर की जाएगी और इसमें मापदंड एसआईएस के अनुसार रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस भर्ती मेले में चयन के लिए सिर्फ पुरूष अभ्यर्थी ही पात्र हैं। 7 अप्रैल को हवालबाग, 8 को द्वाराहाट, 9 चौखुटिया, 11 को प्रातः भिकियासैंण, 12 को सल्ट, 13 को स्याल्दे, 15 को ताड़ीखेत, 16 को ताकुला, 18 को धौलादेवी, 19 को भैसियाछाना और 20 अप्रैल को लमगड़ा में आयोजित रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
