आधार कार्ड शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
विकासनगर।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से मेंहूवाला खालसा में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सौ से अधिक ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनवाने के साथ कार्डों में संशोधन करवाये। गुरुवार सुबह मेंहूवाला गांव में आयोजित शिविर का शुभारम्भ भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अनुज गुलेरिया और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चतर सिंह ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का बढ़चढ़ कर लाभ उठाने की बात कही। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया ने ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित शिविर की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगाने पर जोर दिया। कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के शिविरों का ग्रामीणों को लाभ मिलता है। इसके बाद करीब सौ से अधिक ग्रामीणों ने शिविर में अपने आधार कार्ड बनवाये। इस दौरान दर्जनों लोगों ने अपने आधार कार्डों में संसोधन भी करवाये। शिविर में रविंद्र, मोहित ठाकुर, अभिलाषा सैनी, बलबीर सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।
