कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ की कांग्रेस हाईकमान को सलाह, पीएम मोदी से सीखें

चंडीगढ़

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद पार्टी में हाईकमान के खिलाफ आवाज उठने लगी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने देरी से फैसले लेने के लिए शीर्ष नेतृत्व को निशाने पर लिया है।
उन्होंने कहा, पार्टी हाईकमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीख लेनी चाहिए। उनकी मजबूती क्या है, इस देखना चाहिए। उत्तरप्रदेश के नतीजे आए और अगले ही दिन मोदी गुजरात में डट गए। सरपंचों से बातचीत की। हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते।
जाखड़ ने कहा, 80 प्रतिशत पंचायतें हमारे पास हैं। नगर परिषदें हमारे पास हैं। कांग्रेस को खुलकर लड़ने में क्या परेशानी है। हमें संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। जनादेश हमारे सामने है। जो हो चुका है, उस भुलाकर लोगों के बीच जाएं और आगे की सुध लें।
प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर उन्होंने कहा कि उनके बारे में जो भी फैसला लेना है, वह हाईकमान को ही लेना है। उन्हें रखना है या नहीं रखना है, इस पर जल्द फैसला लिया जाए। लटकाया न की जाए। पहले ही देर से फैसले लेने के कारण बहुत नुकसान हो नुकसान हो चुका है। पार्टी अध्यक्ष व नेता विपक्ष पर जल्द निर्णय हो।
उन्होंने कहा कि इस समय एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के बजाय कार्यकर्ताओं की बांह पकड़ना जरूरी है। कांग्रेस को आज ही अपनी रणनीति बनाकर संगरूर में डट जाना चाहिए।
जाखड़ ने कहा कि आप को पंजाब के लोगों ने भारी समर्थन देकर सरकार बनाने का मौका दिया है। लेकिन, यह देखने वाली बात होगी कि वह अपने वादों पर कितना खरी उतरती है। इसके बाद लोग विपक्षी पार्टी को देखने वाले है। जाखड़ ने कैप्टन अमरिंदर को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने के हाईकमान के फैसले पर कहा कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा फैसला लिया गया। अगर हटाना ही था तब साल भर पहले हटाते, ताकि कुछ काम नजर आता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *