सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 21 को, तय होगा नेता प्रतिपक्ष का नाम!

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की पहली बैठक 21 मार्च को होगी। सपा ने अपने विधायकों को सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में बुलाया है। बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हार पर भी मंथन होगा है। इसके अलावा सपा बैठक में नेता प्रतिपक्ष का नाम भी तय कर सकती है।
नेता प्रतिपक्ष के लिए पार्टी में कई नाम चल रहे हैं। इनमें विधायक लालजी वर्मा, शिवपाल यादव व माता प्रसाद पाडेंय का नाम प्रमुख है। बैठक में विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाई जा सकती है। वहीं, शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में कुछ खामियां रह जाती हैं, इसकारण हम चुनाव हार गए हैं। समीक्षा के बाद अपनी खामियां पता कर उसे दूर करने वाले हैं। चुनाव संगठन के दम पर लड़ा जाता है, इसलिए भविष्य में संगठन को भी मजबूत करने वाले हैं, जनता के मुद्दों को सपा सदन के अंदर व बाहर मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *