भारत की सुरक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सुरक्षा संबंधी तैयारियों और यूक्रेन में जारी संघर्ष के संदर्भ में मौजूदा वैश्विक परिदृश्य की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की रविवार को अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
