पुनीत खरे को मिला सेवा सम्मान

लखनऊ

शगुन गुप्ता फाउंडेशन और गऊ भारती ने संयुक्त रूप से प्रथम सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध पत्रकार और फिल्म प्रचारक,सोशल एक्टिविटीज पुनीत खरे को प्रथम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान की अध्यक्षा शगुन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रसिद्ध फिल्म व टीवी कलाकार सुरेंद्र पाल,बिगबॉस फेम लोकेश कुमारी,अभिनेत्री आरती नागपाल,प्रसिद्ध कॉमेडियन वीआईपी,सुनील पाल,विकास कपूर,करिश्मा राव,डा भारती कालेकर,पिन्ताली सेन,दक्षिण की अभिनेत्री पल्लवी कुलकर्णी और तेजी से उभरते अभिनेता शांतनु भामरे भी उपस्थित थे। समारोह में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अमरजीत मिश्रा,उत्तर प्रदेश चलचित्र निगम के उपाध्यक्ष तरुण राठी भी मौजदू रहे। पुनीत खरे को संस्था की अध्यक्षा शगुन गुप्ता ने स्मृति चिन्ह शॉल और बुके देकर सम्मानित किया तथा संजय अमान ने सभी को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *