स्कूलों से नदारद शिक्षकों का वेतन रोका

पौड़ी। मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी डा.आनंद भारद्वाज ने शनिवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण करते हुए 15 से 18 आयुवर्ग के वैक्सीनेशन का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ ने 5 स्कूलों का निरीक्षण करते स्कूलों से नदारद रहने पर शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी डा.आनंद भारद्वाज ने शनिवार को कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राइंका खंडाह का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन का काम कर रही थी। सीईओ ने बताया कि इस दौरान स्कूल में कार्यालय कर्मचारी तो मौजूद थे लेकिन स्कूल में प्रधानाचार्य व शिक्षक कोई मौजूद नहीं थे। जिस पर सभी के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। बताया कि राइंका स्वीत के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में प्रधानाचार्य व कार्यालय कर्मचारी तो मौजूद थे लेकिन अन्य शिक्षक मौजूद नहीं थे। जिस पर नदारद शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। राइंका दिखोल्यूं के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कनिष्ठ सहायक तो स्कूल में मौजूद है लेकिन प्रभारी प्रधानाचार्य के साथ ही 6 शिक्षक स्कूल नहीं आए है। बताया कि जनता इंटर कालेज जामणाखाल में निरीक्षण के दौरान 3 शिक्षक नदारद मिले। जिस पर नदारद शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। बताया कि कुछ स्कूलों में छात्र-छात्राएं बिना मास्क के घूम रहे थे। बताया कि सभी शिक्षकों को बच्चों का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन करने व वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र सीईओ कार्यालय को देने के आदेश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *