मनरेगा में काम नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया

रुड़की।  गांव हबीबपुर नवादा की महिलाओं ने भगवानपुर ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि मनरेगा के तहत काम नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा में काम नहीं मिलने से लोगों को परेशाानी हो रही है। सोमवार को ब्लॉक कार्यालय के पास बालचंद के नेतृत्व में रणबीर, बिरममति, सीमा, रूबी, सुशीला, पिंकी, किरण पाल, बबलू, बाबू आदि ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कई माह से उन्हें मनरेगा के तहत काम नहीं मिल पाया है। बताया कि काम नहीं मिलने से वह परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें भत्ता नहीं मिल जाता तब तक वह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। धरना प्रदर्शन को देखते हुए सहायक खंड विकास अधिकारी कुसुम डोबरियाल ने धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों से वार्ता की। उन्हें एक सप्ताह के अंदर काम मिलने का आवश्वासन दिया। जिस पर मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *