विकासनगर और चकराता में खोला जाए श्रमिक सुविधा केंद्र
विकासनगर। राहुल प्रियंका गांधी सेना और मानवाधिकार एवं आरटीआई एसोसिएशन ने श्रमिकों को श्रमिक कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए विकासनगर और जौनसार के चकराता में श्रमिक सुविधा केंद्र खोलने की मांग की है। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को प्रेषित ज्ञापन में राष्ट्रीय प्रवक्ता भाष्कर चुग और आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि पछुवादून और जौनसार बावर के हजारों श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत हैं। सभी श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाने की व्यवस्था अजबपुर कलां स्थित विभागीय कार्यालय में की गई है। एक ही केंद्र होने के कारण यहां हर रोज श्रमिकों भी भीड़ लगी रहती है। श्रमिक कार्यालय में आधी रात से ही कतार में खड़े हो जाते हैं। ऐसे में पछुवादून और जौनसार बावर के श्रमिकों के सामने कई दिक्कतें आ रही हैं। अपना श्रमिक कार्ड बनाने के लिए उन्हें खुले आसमान के नीचे रात बितानी पड़ रही है। कई बार दिन भर कार्यालय के बाहर अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहने के बावजूद उनके कार्ड नहीं बन पाते हैं। बताया कि श्रमिकों की परेशानी को देखते हुए विकासनगर और चकराता में श्रमिक सुविधा केंद्र खोलकर कार्ड बनाने की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के के हस्ताक्षर हैं।
