रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

रुड़की।  हज्जरपुर के पास रेलवे ट्रैक से 38 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सरकारी अस्पताल मोर्चरी भेज दिया है। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि हज्जरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर करीब 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर रुड़की सरकारी अस्पताल मोर्चरी भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *