दिव्यांग बच्चों को बांटे गर्म कपड़े, कंबल  

विकासनगर।

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में आकाश विकलांग सेवा समिति और अनुग्रह सेंटर की ओर से क्रिसमस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष सुंदर थापा ने कहा कि दिव्यांग जन समाज के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। आवश्यकता सिर्फ उनका मार्गदर्शन करने की है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी दिव्यांग जनों की पेंशन को दोगुना किया जाना चाहिए। कहा वर्तमान में दिव्यांग जनों को चालीस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पेंशन मिल रही है, जिसमें परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कहा कि सरकारों को दिव्यांग जनों की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। उन्होंने सभी दिव्यांग जनों को उचित संसाधन मुहैया कराने की मांग सरकार से करते हुए कि संसाधन मिलने पर शारीरिक तौर पर अक्षम व्यक्ति भी आत्मनिर्भर बन सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी, कश्यप कुमार बिश्नोई, डा. नाजिम, डा. इशिका, डा. गुलफाम, दया चंद गोयल, गौरव गौतम, रेशमा, रणजीत, अनीता, पुष्पा, राधिका, संकटेश्वर प्रसाद, अकरम सलमानी, नुसतर अली, अनिल भारद्वाज, मीर हसन, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *