डीएम ने किया पेशकार व राजस्व लेखाकार का स्पष्टीकरण तलब

 

पौड़ी।

डीएम डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने धुमाकोट तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों में कार्य पूरा नहीं होने पर डीएम ने पेशकार का स्पष्टीकरण व राजस्व लेखाकार के 2 महीने से लगातार अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब व वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। डीएम ने कुछ पटलों में कार्य सही तरीके से नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीएम को उनके अवशेष निरीक्षण कार्य का विस्तृत निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

डीएम ने तहसील का निरीक्षण करते हुए सेवा पुस्तिका अधूरा भरा होने पर लेखाकार को संबंधित कार्मिक से पूर्ण रूप से संबंधित कार्मिक से भरवाने के निर्देश दिए। जबकि आरसी पंजिका के निरीक्षण के दौरान नियमित प्रारूप पर भरा नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तहसीलदार को तहसील के सभी भवनों की पैमाइस करने, अतिक्रमण है तो उसका विवरण प्रस्तुत करने, सीएम राहत कोष के तहत जिन लाभार्थियों को चेक वितरण किए गए हैं उनका सत्यापन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम धुमाकोट प्रमोद कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रियंका, वाईएस बड़थ्वाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *