एनएसयूआई ने की शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत
चमोली।
एनएसयूआई ने मंगलवार को गैरसैंण में प्रेसवार्ता कर उत्तराखंड बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस के एलाइड संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के अनुसार नयी शिक्षा नीति के केंद्रीकरण एवं निजी शिक्षा को बढ़ावा देती है। यह शिक्षा नीति तब लायी गई है जब पूरे देश में कोविड का कहर था। एनएसयूआई का कहना है कि मोदी सरकार शिक्षा को सिर्फ अमीरों को देना चाहती है तथा गरीबों के बच्चों को इससे वंचित रखना चाहती है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि बीजेपी सरकार का निजीकरण, नौकरियां व आरक्षण भविष्य बर्बाद कर देगी। कहा प्रदेश में भी नयी शिक्षा नीति इस इस सत्र के प्रारंभ की जा रही है जिसका एनएसयूआई पुरजोर विरोध करेगी तथा गैरसैंण में आगामी 29 नवंबर को होने वाले शीतकालीन सत्र का घेराव करेगी तथा मांगे न माने जाने पर पूरे देश में विरोध प्रर्दशन करेगी। वार्ता में पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप कुंवर, दीक्षा कंडारी, कुलवीर कुंवर, राकेश रावत, विजय नेगी, संजय, अरुण, अनिल आदि थे।
