एसपी ग्रामीण ने बीकेटी थाने पर की साप्ताहिक जनसुनवाई 

लखनऊ।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कुमार ने फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए साप्ताहिक जनसुनवाई के तहत बख्शी का तालाब थाना परिसर में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कई प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर थाने पर कोई भी फरियादी आता है तो उसका शिकायती पत्र लेकर त्वरित कार्यवाही करें। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बीकेटी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *