मीडिया से जो नहीं डरता विषय पर हुआ विमर्श

चमोली।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय चमोली में जो मीडिया से नहीं डरता विषय पर शानदार विमर्श हुआ। सूचना विभाग के सभागार में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बीएस झिंक्वाण ने कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता की कुल जमा पूंजी उसकी विश्वसनीयता है। विश्वसनीयता को कायम रखना किसी भी पत्रकार के लिए अपने आप में एक बडी चुनौती है।
पत्रकार क्रांति भट्ट ने कहा कि सत्य और तथ्य पत्रकारिता की पहली और अंतिम क्वालिटी है। उन्होंने कहा कि खबर प्रभाव के लिए नहीं बल्कि जानकारी के लिए होती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की दो निगाही सबको नहीं बल्कि सबकी निगाहें पत्रकार को देखती रहती है कि पत्रकार क्या लिख रहा है और हर कदम पर हमारी ईमानदारी को जनता परखती है। कहा कि एक सच्चे पत्रकार की पूंजी उसकी विश्वसनीयता ही है। निष्पक्षता के साथ खबरें पाठकों को मिले इस मनसा से लगातार काम करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत ने गम्भीर पत्रकारिता पर जोर दिया। प्रेस गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार जगदीश पोखरियाल एवं राजा तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित गोष्ठी का संचालन करते हुए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी रवेन्द्र सिंह ने सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विवेक रावत आदि सहित सूचना कार्यालय के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *