सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

रुड़की।

सड़क हादसे में शामली के दो दोस्तों की मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक हादसे के बाद वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
गंगनहर कोतवाली को सचिन शर्मा निवासी थाना गढ़ी, शामली ने तहरीर देकर बताया कि भाई सोनित कुमार (25) अपने दोस्त सचिन धीमान के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात पनियाला के पास पहुंचे थे। इस बीच रात करीब दस बजे के आसपास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सोनित और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद अज्ञात चालक वाहन सहित फरार हो गया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे अज्ञात वाहन को चिन्हित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *