सजेती हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली,नहीं मिला कोई सुराग 

कानपुर
 शहर के सजेती थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव में शुक्रवार रात को महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस फिलहाल अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है। शनिवार रात मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इसे ब्लाइंड केस बता रही है।
22 साल पहले पति को छोड़ बेटे के साथ अकेले रहती थी महिला
बम्हौरी की श्यामकली (50) ने करीब 22 साल पहले औरैया जिले के अजीतमल बाकरपुर बौहार गांव निवासी प्रभूदयाल से प्रेम विवाह किया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो अपने इकलौते बेटे राजकुमार (20) को लेकर बीस साल पहले मायके आ गयी थी। मायके में महिला अपने ट्रक चालक बेटे के साथ अलग रहती थी। गांव की एक बीघा जमीन और बेटे की कमाई से महिला परिवार का पालन पोषण कर रही थी।
वारदात के वक्त बेटा घर पर नहीं था मौजूद
जांच में पता चला कि राहुल तीन दिन पहले ट्रक लेकर प्रयागराज गया था। बीती रात महिला के सिर पर धारदार हथियार करके उसकी हत्या कर दी गई। गांव की महिला छुन्नी शनिवार दोपहर श्यामकली से मिलने पहुंची तब लाश देखकर दंग रह गई। श्यामकली का शव आंगन में पड़ा था। महिला की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुटे और सजेती पुलिस को सूचना दी।
जांच के दौरान सजेती पुलिस और फोरेंसिक टीम को खून से सना हथियार बरामद हुआ। इससे साफ हो गया कि महिला के सिर पर इसी से ताबड़तोड़ वार करके हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। काफी जांच-पड़ताल के बाद भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने कहा कि ये घटना ब्लाइंड मर्डर है। कॉल डिटेल और गांव के लोगों से पूछताछ करके हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *