पूर्व सैनिकों ने की पेयजल कनेक्शन शुल्क कम कराने की मांग

देहरादून।

क्लेमनटाउन क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट मुलाकात की। पूर्व सैनिकों ने क्लेमनटाउन कैंट बोर्ड से पेयजल कनेक्शन शुल्क कम कराने की मांग रखी है। भाजपा नेता महेश पांडेय के नेतृत्व में मिले पूर्व सैनिकों ने राज्यमंत्री अजय भट्ट को बताया कि तीन सितंबर को क्लेमेनटाउन की पेयजल योजना का लोकार्पण आपके द्वारा किया गया था। उस समारोह में विधायक विनोद चमोली ने पेयजल कनेक्शन शुल्क कम करने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि पेयजल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी शुल्क पांच हजार, विकास शुल्क तीन हजार और कनेक्शन शुल्क दो हजार रुपये लिया जा रहा है, जो बहुत ज्यादा है। तब आपने इसे कम करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी शुल्क कम नहीं हुआ। रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि महानिदेशक रक्षा सम्पदा से बात करके पेयजल कनेक्शन शुल्क को कम करा दिया जाएगा। उन्होंने क्लेमेनटाउन में खुलने वाले ईसीएचएस पालीक्लिनिक की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में कैप्टन एसएस राठौर, कैप्टन विनोद राई, जयपाल सिंह, मदन ठाकुर,अरुण कुमार, आनंद सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *