नंदकिशोर अभिभावक संघ अध्यक्ष बने

अल्मोड़ा।

राजकीय महाविद्यालय मासी में हुई बैठक में अभिवावक शिक्षक संघ का गठन किया गया। बैठक में महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें नंदकिशोर अध्यक्ष, शांति देवी सचिव , लक्ष्मी देवी कोषाध्यक्ष, धनी राम, इंद्रा देवी, नीमा देवी, भगवत सिंह व महेंद्र सिंह को सदस्य चुना गया। बैठक में महाविद्यालय तक सीसी मार्ग बनाने व अतिरिक्त कक्ष आदि पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. गौरव कुमार अग्रवाल, डॉ. अनुराधा, डॉ. भूपेंद्र, राकेश कुमार, पूरन राम, डीएस रजवार, मनोज कुमार, गीता तिवारी, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *