आईआईटी रुड़की का छात्र कोरोना संक्रमित, 28 सितंबर को युगांडा से आया था भारत

रुड़की।

आईआईटी रुड़की के एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आईआईटी रुड़की का यह छात्र 28 सितंबर को युगांडा से भारत आया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते सात अक्टूबर को छात्र की कोविड-19 जांच कराई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा संजय कंसल ने बताया कि छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। छात्र के संपर्क में आए अन्य छात्रों की भी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम आईआईटी जाकर छात्रों के सैंपल लेगी। छात्र के साथ पांच अन्य छात्र भी युगांडा से आए थे, लेकिन उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *