पाटी ब्लॉक को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

चम्पावत

काश्तकारों ने पाटी ब्लॉक को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में काश्तकारों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। उनका कहना है कि सूखे से उनकी फसल चौपट हो गई है। सोमवार को पाटी ब्लॉक के काश्तकारों ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन दिया। काश्तकार मोहन सिंह, परमानंद, भवानी राम, अमर सिंह आदि का कहना है कि क्षेत्र में बीते वर्ष अक्टूबर में बारिश हुई थी। कहा कि पांच माह से अधिक समय बीतने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। इससे उनकी रवि की फसल चौपट हो गई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खाद, बीज और उपकरण लिए थे। फसल नहीं होने से उनको तगड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने संबंधित विभागों से क्षेत्र का सर्वे करवा कर सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। ज्ञापन में अमित सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश भट्ट, महेंद्र प्रकाश, योगेश चंद्र, रघुवर सिंह, बसंत बल्लभ, नंदा बल्लभ, नवीन सिंह, दीपक देउपा, खीमराज, राजेंद्र प्रसाद, किशन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *