जिला सहकारी बैंक ने ऋणदाताओं से वसूली डेढ़ करोड़ की धनराशि

नई टिहरी

प्रदेश सरकार की ओर से संचालित वन टाइम सेटमेंट योजना के तहत जिला सहकारी बैंक टिहरी ने लंबे समय से लंबित पड़े ऋणों से एक करोड़ 57 लाख की वसूली कर प्रदेश के अन्य जिलों के सहकारी बैंकों से पहला स्थान प्राप्त किया है।
जिला सहकारी बैंक टिहरी के अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने प्रेस को दी विज्ञप्ति में बताया कि टिहरी जिला सहकारी बैंक ने एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) में प्रदेश के अन्य सहकारी बैंकों से सबसे ज्यादा वसूली कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बताया तीन अक्तूबर तक डीसीबी टिहरी ने एक करोड़ 57 लाख रूपये की धनराशि एकमुश्त समाधान योजना के तहत वसूली है। सरकार ने ओटीसी की तिथि बीते 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है, उम्मीद है कि तब तक डीसीबी टिहरी करीब दो करोड़ का लक्ष्य हासिल कर देगा। इस कार्य के पीछे बैंक प्रबंधन, अधिकारी-कर्मचारी और समितियों के कर्मचारी पूरी मेहनत से लगे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार और सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत की ओर से बैंक को जो लक्ष्य बैंक को दिया जाता है, उसे ईमानदारी के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाता है। बताया 10 अक्तूबर से जिले में बिना ब्याज के काश्तकारों को ऋण वितरण हेतु लोन मेलों का आयोजन किया जाऐगा। उन्होंने लोगों से ऋण मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *