अतिक्रमण पर करें कड़ी कार्रवाई: डीएम

रुद्रप्रयाग।जिले के किसी भी क्षेत्र में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने एवं अतिक्रमण होने की स्थिति में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर गिंवाड़ी गांव के नजदीक एनआरएलएम बैकरी पार्किंग में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया है। उन्होंने बताया कि चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान कानूनगो जयकृत सिंह रावत, राजस्व उप निरीक्षक गोविंद लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *