चंबा के प्रधानों को विधायक नेगी ने किया सम्मानित

नई टिहरी

टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने चम्बा ब्लॉक के ग्राम प्रधान व बीडीसी मेंबरों को कोरोना वारियर्स के रूप में हिमालयन पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डा. नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों के सहयोग को भुला नहीं सकती है। प्रधानों का मानदेय सरकार ने 35 सौ रुपये कर उनका सम्मान किया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास को लेकर तत्पर हैं। जन प्रतिनिधियों को सरकार का सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। गांवों में बिजली, पानी व सड़क सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। विधायक नेगी ने प्रधानों व बीडीसी मेंबरों को बैग व प्रशस्ति बांटकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *