चोरों ने 14 ड्रम तार कोल चुराए
नई टिहरी
जिला मुख्यालय से सटे बुडोगी गांव में आरसी एसोसिएट्स के मालिक केंद्र सिंह चौहान ने नई टिहरी थाने में सड़क पेटिंग के लिए लाए गए 14 ड्रम तारकोल के चोरी होने की रिर्पोट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि लोनिवि चंबा से उन्हें नई टिहरी-बुडोगी गांव सड़क मार्ग का डामरीकरण और पेटिंग का कार्य अनुबंध के आधार मिला। वह सड़क पेटिंग के लिए कुछ दिन पूर्व 14 ड्रम तारकोल खरीद कर लाए, लेकिन बीते तीन अक्तूबर रात को कुछ संदिग्ध लोगों ने सभी तारकोल के ड्रम चोरी कर लिए। उन्होंने तहरीर में बताया कि उसी रात को करीब दस बजे गांव के संजय चौहान नई टिहरी से वापस गांव लौट रहे थे, तो उन्होंने देखा कि सड़क पर रखे तारकोल के ड्रमों के पास एक यूटिलिटी वाहन खड़ा है। वाहन में कुछ लोग भी बैठे थे। लेकिन सुबह जब ठेकेदार अपने काम आया तो उसे वहां से तारकोल के ड्रम गायब मिले। जिसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की रिर्पोट थाने में दर्ज कारवाई। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है।
